छावनी। कस्बे में मंगलवार को बाइक से टकराकर अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से जा टकराई। थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुए हादसे में कार का एयर बैग खुल जाने से अंदर सवार लोगों सुरक्षित बच गए। कार का अगला दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र निवासी सुनील कुमार वर्मा अपनी कार की सर्विसिंग कराने अयोध्या जा रहे थे। छावनी कस्बे में मंगलवार को दिन में बाइक सवार तीन युवक अचानक सड़क पार करने लगे। इससे उनकी बाइक कार से टकरा गई। कार सवार, बाइक सवार युवकों को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गया। बाइक सवार युवक कसियापुर से छावनी थाना क्षेत्र के सेवरा लाला में रिश्तेदारी में जा रहे थे। बाइक सवार युवक को पकड़कर लोगों ने छावनी पुलिस को सौंप दिया। प्रकरण में कार सवार ने छावनी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद