रेलवे समपार फाटक पर फंसा ओवर हाईट गन्ना लदा ट्रक
बभनान। गोरखपुर गोंडा रेलखंड के बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक शनिवार को गन्ना लदा ट्रक रेलवे हाइट गेज में फंस गया। इससे लगभग एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। समपार फाटक के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया।
शाम 4.30 बजे गौरा चौकी तक के तरफ से गन्ना लेकर कर आ रहे ओवरहाईट ट्रक बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक संख्या-222 ए क्रॉसिंग के हाइट गेज में आकर फंस गया। जिसके चलते घंटे भर से अधिक समय तक गौरा चौकी मार्ग पर व स्टेशन रोड पर जाम लगा रहा। ट्रक का गन्ना रेलवे ट्रैक पर भी बड़ी मात्रा में गिर गया। आरपीएफ के जवानों की तत्परता के चलते कोई हादसा नहीं हुआ। बाद में चीनी मिल द्वारा कर्मचारी भेज कर रेलवे ट्रैक व सड़क से गन्ना हटावाया गया। तब जाकर बभनान-गौरा चौकी रोड पर यातायात बहाल हो सकी।
इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान राहगीरों ने कहा कि ओवरहाईट गन्ना लदी ट्रक और ट्राला के संचलन से रोजाना इस तरह की समस्या सामने आ रही है। बावजूद इसके प्रशासन इस पर रोक नहीं लगा पा रहा है। मामले में आरपीएफ के चौकी इंचार्ज विश्वामित्र यादव ने बताया कि गन्ना लदा ट्रक हाइट गेज में फंस गया था। गनीमत रही इस दौरान कोई ट्रेन नहीं थी।