बभनान। कस्बे से सटे छपिया थाना के सिसहनी के राजस्व ग्राम खमरिया खुर्द में सोमवार को 63 वर्षीय वृद्ध की करंट से मौत हो गई। गांव के नन्हें पुत्र राम प्रसाद की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, नन्हें बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रहे थे। इसी बीच उन्हें जोर से झटका लगा और वह गिर गए। चौकी प्रभारी घनश्याम वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद