फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साइकिल से गिरकर वृद्ध की मौत

Thu, 26 Jun 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। कलवारी थानाक्षेत्र के फैलवा गांव के पास साइकिल से गिरकर 65 वर्षीय मायाराम घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बनरहा कुदरहा पहुंचाया गया।
विज्ञापन

यहां पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि फैलवा के मायाराम बुधवार को किसी काम से साइकिल से गोसाईगंज बाजार गए थे।
लौटते समय घर के पास उनकी साइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और जमीन पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन निजी वाहन से मायाराम को अस्पताल ले गए। मौत की सूचना पर परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें