फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गैस सिलिंडर के रिसाव से भभकी आग में झुलसी मासूम की मौत

Thu, 21 Aug 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा/बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के टेंगरिहा राजा गांव में 15 अगस्त की रात गैस सिलिंडर से रिसाव के बाद लगी आग में झुलसी छह वर्षीय मासूम ने चार दिन जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद बुधवार को दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उसकी हालत नाजुक होने पर परिवार के लोग लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी सांस थम गई। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती दो अन्य नीरज और अंजली को कैली हॉस्पिटल में लाया गया है। पांच अन्य घायल अभी भी जिला अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

टेंगरिहा राजा गांव के रामफल पहली बार अपने लिए रसोई गैस का कनेक्शन लिए थे। उन्हें भरा सिलिंडर, रेगुलेटर, पाइप आदि मिला हुआ था। 15 अगस्त को गांव के सुरेमन को बुलाकर उसकी फिटिंग करा रहे थे। उस समय परिवार के सभी लोग रसोई घर में मौजूद थे। सब कुछ सेट करने के बाद लीकेज चेक करने के लिए माचिस जलाते ही पूरे किचन में आग लग गई। वहां मौजूद सुरेमन के अलावा सुमन (40) पत्नी रामफल, सिकंदर (12) पुत्र रामफल, रितेश (8) पुत्र सरबजीत, खुशी (6 ) पुत्री सरबजीत, अंजली (17) पुत्री अमरजीत, नीरज (10) पुत्र अमरजीत, अंशिका (7) पुत्री लालचंद, दिव्या (7) पुत्री संदीप गंभीर रूप से झुलस गए।
एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी कुदरहा पहुंचाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देख प्राथमिक उपचार के बाद आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल सुरेमन का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में ही चल रहा है। मंजर देखकर गांव की शकुंतला पत्नी लालजी की भी तबीयत बिगड़ गई थी। अगले दिन जिला अस्पताल से अंजली, नीरज और खुशी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें