बस्ती। रुधौली पुलिस ने मारने पीटने के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के मल्हवार निवासी मरियम ने तहरीर देकर बताया कि उनकी माता मजीबुन्निशा अपनी दुकान पर बैठी थीं, तभी विपक्षीगण अचानक ईंट, पत्थर व लाठी-डंडा से मारने लगे। बचाने के लिए वह और उनकी बहन जवेरिया दौड़ कर पहुंची तो विपक्षी उन्हें भी पीटने लगे। जिससे मां और दोनों बेटियों को काफी चोटें आईं है और उनकी मां का सिर फट गया। पुलिस ने हमीदुल्लाह, वसीउल्लाह, तसरिफुन, सबाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद