बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहा पर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पांडेय बाजार के सौरभ गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि पॉलिटेक्निक चौराहा पर पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी उन्हें गाली गलौज देने लगे। एतराज करने उन्हें गाड़ी से खींचकर मारने पीटने लगे और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर कमलेश चौधरी, विजय चौधरी निवासी दरौली थाना पुरानी बस्ती, छोटू चौधरी और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। संवाद