फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया पुलिस ने सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाक्षेत्र के खम्हरिया सुजात निवासी विशाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका भाई 10 जनवरी की शाम करीब छह बजे बाइक से बाजार गया था, मगर वापस नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान सोशल मीडिया पर एक सूचना वायरल हुई कि बिहरा मोड़ के पास एक दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। उन्होंने थाने पर पहुंच कर बताया कि यह बाइक उनके भाई विशाल सिंह कीहै। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें