फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छह नामजद समेत चार पांच अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। थाना नगर क्षेत्र के पंचायत भवन अठदमा में 25 अप्रैल को वोटर सूची सत्यापन की बैठक में मारपीट तथा सरकारी सामान को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने छह नामजद व चार पांच अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित पंचायत कर्मी अंकित शुक्ल ने तहरीर में कहा कि पंचायत भवन अठदमा पर 25 अप्रैल को वोटर सूची के सत्यापन के संबंध में बैठक हो रही थी। उसी दौरान समय करीब 12 बजे दो चारपहिया गाड़ी पर सवार होकर करीब 8 से 10 लोग आए और गाली देते हुए बाहर खड़े आकाश पुत्र राम सुरेश, रामनिरंजन पुत्र रामजनम निवासी गोयरी को मारे-पीटे तथा पंचायत भवन में घुसकर सरकारी कंप्यूटर एवं कुर्सी तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में शुभम पाठक, सुदंरम पाठक, अवधेश पाठक, विकास शुक्ला, गुरू प्रसाद सिंह, विकास पाल समेत चार पांच अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें