बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सर्वाधिक 4,399 दिन का कार्यकाल पूर्ण करने पर बुधवार को भाजपा ने जिले के सभी 26 मंडलों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया। उपलब्धि पर जिले के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन, हवन, प्रार्थना सभाओं एवं सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र की निरंतर समृद्धि की कामना की गई।
कप्तानगंज स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष गौरव मणि तिवारी की देखरेख में पूजन-अर्चन हुआ। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ऐतिहासिक कार्यकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय है। सांऊघाट मंडल का आयोजन कडर मंदिर में हुआ। एमएलसी सुभाष यदुवंश मौजूद रहे। दिलीप पांडेय, अमृत वर्मा, कामेंद्र चौहान, विशुद्धानंद त्रिपाठी, पवन चौधरी, उदयभान, ओम प्रकाश चौधरी, गिरजेश, रामकृपाल, जनार्दन विश्वकर्मा, राजन पांडेय, विनोद शुक्ला, रिंकू पाठक मौजूद रहे।
-
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक ने किया कीर्तन, हवन- पूजन का आयोजन
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को हर्रैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में पौराणिक बाबा गोकुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर, रानीगांव में कीर्तन, सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। विधायक अजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।