फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दर्द से तड़पते हुए चली गई बुजुर्ग की जान तीन दिन बाद मिली चूहों की कुतरी लाश

विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के गोटवा में शव मिलने पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। अकेले रहने वाले 75 साल के एक बुजुर्ग की दर्द से तड़पते हुए जान चली गई। मौत का पता भी लोगों को तीन दिन बाद तब चला जब लाश से दुर्गंध आने लगी।
विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर पूरी तरह सड़ चुकी लाश मिली, जिसे चूहों ने कई जगह कुतर दिया था। मामला नगर थाना क्षेत्र के गोटवा गांव का है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सूरत में काम करने वाले बेटे का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, गोटवा निवासी विंद्रा प्रसाद (75) गांव-गांव घूमकर कबाड़ खरीदने का कार्य करते थे। इसी से उनका जीवन बसर होता था। पत्नी की तीन साल पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि इकलौता बेटा अमर चंद उर्फ बेचन सूरत में मजदूरी करता है। विंद्रा गांव में अकेले रहते थे। उनका मकान गांव से बाहर था। बताया जा रहा है कि वह काफी गुस्सैल स्वभाव के थे। इसलिए गांव वाले उनसे बहुत ज्यादा मतलब नहीं रखते थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह जोर-जोर से कराह रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें कोई दर्द था पर उनके स्वभाव के कारण कोई उनके पास नहीं गया। उसके बाद से वह किसी को नहीं दिखे। शनिवार सुबह कुछ लोग उनके घर की ओर गए तो काफी तेज दुर्गंध आई। किसी अनहोनी की आशंका में लोगों ने प्रधान को सूचना दी।
प्रधान शिव श्याम चौधरी ने नगर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह को इसकी जानकारी दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घर का शटर अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर अंदर विंद्रा प्रसाद का शव मिला। शव में कीड़े पड़ चुके थे तथा शरीर के कुछ हिस्सों को चूहों ने कुतर दिया था।
तेज दुर्गंध के कारण काफी मशक्कत के बाद पुलिस वालों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। उधर, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
ग्राम प्रधान ने बताया कि घटना की सूचना अमर को दे दी गई है। वह बस्ती आ रहा है। उनके पहुंचने तक शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाएगा। उसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें