बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम विवाह मैदान के पास शनिवार देर शाम बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के खजांचीपुर गांव निवासी मोतीलाल (57) पैदल अपने घर जा रहे थे, अचानक एक बाइक सवार अनियंत्रित हो उन्हें जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया ले जा रहे थे जहां रास्ते में ही मोतीलाल की मौत हो गई है। संवाद