फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मिठाई की दुकान में घुसा स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा

Tue, 19 Aug 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महोदवा। लालगंज थानाक्षेत्र के महादेवा चौराहे पर सोमवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा ई-रिक्शा बेकाबू होकर मिठाई की दुकान में घुस गया। बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। गनीमत रही कि ई-रिक्शा पलटा नहीं और बच्चे सुरक्षित बच गए। मिठाई की दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसी थानाक्षेत्र के शंकरपुर निवासी अमरनाथ ई-रिक्शा से बच्चों को छेड़िया के पास स्कूल पहुंचाने जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे महादेवा चौराहे पर ई रिक्शा खड़ी करके चालक कुछ सामान लेने लगा। ई-रिक्शा में हैंडब्रेक लगाना चालक भूल गया था। इस कारण ई-रिक्शा सड़क के बगल स्थित मिठाई की दुकान में घुस गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें