फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ऑटो पलटा, पिता-पुत्र समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घायल बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिहार प्रांत के मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के खोरा गांव के रहने वाले सूरज कुमार दिल्ली में ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। सूरज कुमार पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं।
मंगलवार को सूरज अपने बीमार पिता शशिभूषण को लेकर अपने ऑटो से पत्नी निक्की के साथ दिल्ली से घर जा रहे थे। शुक्रवार की दोपहर में जैसे ही कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सूरज कुमार (27), पत्नी निक्की (24) पिता शशि भूषण (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चालक भाग गया। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद

कुरुक्षेत्र। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें