फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हनुमान की सजी झांकी, भजन-कीर्तन से माहौल दिखा भक्तिमय

विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह चौक पर आयोजित कार्यक्रम में हनुमान रूप में कलाकार स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगलवार पर शहर के गुरु गोविंद चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का भव्य संगम देखने को मिला। ओम प्रकाश अरोरा के संयोजन में आयोजित भंडारा एवं दिव्य झांकी कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कानपुर से आये सन्नी एंड कंपनी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई मनोहारी धार्मिक झांकियां रहीं। कलाकारों ने हनुमान जी, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण तथा कृष्ण-सुदामा के प्रसंगों का जीवंत मंचन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। झांकियों के दौरान पूरा मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने देर रात तक धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। जयप्रकाश अरोरा, पवन मल्होत्रा, मुकेश, तरुण असीजा, विनोद सचदेवा, कुलदीप, विनय पांडेय, राजमणि पांडेय, अजय पांडेय, हिमांशु सेन, विशाल, कविश अरोरा, सुदर्शन, रौनक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें