फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती से रवाना की गई अमृतसर गोरखपुर एक्सप्रेस

विज्ञापन
ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे उपरिगामी पुल निर्माण कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से लिए गए यातायात पावर ब्लॉक के कारण जहां इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के साथ गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन पिछले कई दिनों से निरस्त चल रही है, वहीं सोमवार को जाने वाली गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को गोरखपुर के स्थान पर बस्ती रेलवे स्टेशन से चलाया गया।
विज्ञापन

यातायात पावर ब्लॉक के चलते चार मई को गोरखपुर जंक्शन से जाने वाली ट्रेन ट्रेन संख्या 22423 गोरखपुर अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को गोरखपुर के स्थान पर बस्ती रेलवे स्टेशन से चलाई गई। यह ट्रेन गोरखपुर और बस्ती के बीच में निरस्त रही। इस ट्रेन से गोरखपुर और खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को मौसम खराब के चलते तेज आंधी और बारिश में भीगते हुए बस्ती रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें