फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अमृतसर-गोरखपुर 19 घंटे व भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 16 घंटे देरी से

Sat, 04 May 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन व समर स्पेशल ट्रेनों की वजह से ट्रेनें चल रही है विलंब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती।पंजाब में चल किसान आंदोलन मेगा ब्लॉक,रूट डायवर्जन व समर स्पेशल ट्रेन की वजह से रेल यातायात प्रभावित है।पिछले कई दिनों से एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा विलंब रही ट्रेनों में अमृतसर-गोरखपुर डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 19 घंटे विलंब रही।जबकि भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 16 घंटे की देरी से चल रही है।इस भीषण गर्मी में ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को विलंब की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रह।

रेलवे बोर्ड के अनुसार लगभग 13 एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही है।बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनस 9 घंटे,गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल 11 घंटे,आनंद विहार-छपरा डाउन एक्सप्रेस 5 घंटे,अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट डाउन एक्सप्रेस 9 घंटे, राप्तीसागर एक्सप्रेस 7 घंटे,नई दिल्ली-सहरसा डाउन एक्सप्रेस 5 घंटे,अमृतसर-कटिहार डाउन एक्सप्रेस 6 घंटे, गोरखपुर-बांद्रा अप एक्सप्रेस 5 घंटे,अमृतसर-जयनगर डाउन एक्सप्रेस 6 घंटे,आनंद विहार-कटिहार डाउन एक्सप्रेस 7 घंटे,आनंद विहार-मऊ डाउन एक्सप्रेस 9 घंटे, अमृतसर-गोरखपुर डाउन एक्सप्रेस 19 घंटे एवं भागलपुर-जम्मूतवी अप एक्सप्रेस 16 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन

स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री राजू ने बताया कि बेंगलुरु जाने के लिए स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा हूं लेकिन ट्रेन विलंब होती जा रही है इंतजार का सब्र टूट रहा है इच्छा कर रहा है की टिकट वापस कर घर चला जाऊं।यात्री राममिलन ने बताया कि जम्मूतवी जाने के लिए 15 घंटे से ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा हूं।लेकिन ट्रेन का कोई अता-पता नहीं है।कब आएगी और कब जाएगी।इसका सही उत्तर बताने वाला कोई नहीं है।
राकेश सैनी ने बताया कि बिहार के सहरसा रेलवे स्टेशन तक की यात्रा करना है।लेकिन ट्रेन विलंब होती जा रही है।गर्मी की वजह से स्टेशन पर भी समय नहीं कट रहा है।यात्रा कैसे पूरी होगी।कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
महिला यात्री गुड़िया देवी ने बताया कि कटिहार तक की यात्रा करनी है लेकिन ट्रेन का कोई अता पत लेकिन ट्रेन का कोई अता पता नहीं।रेलवे के डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेनों की विलंब होने की सूचना मिल रही है।महिला यात्री सुमन सिंह ने बताया कि जयनगर तक का टिकट बहुत पहले रिजर्वेशन कराया था।लेकिन ट्रेन इतना विलंब होती जा रही है कि मन कर रहा है की टिकट वापस कर घर चले जाएं।बस्ती रेलवे स्टेशन पर तैनात पूछताछ ऑपरेटर इंद्रपाल सिंह ने बताया कि जो भी ट्रेनें विलंब हो रही है।उसकी सूचना फौरेन रेल यात्रियों को अवगत कराया जा रहा है।इसके साथ ही जो भी यात्री ट्रेनों के बारे में पूछताछ काउंटर पर आ रहे हैं।उन्हें सहूलियत के अनुसार पूरी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन



इन वजह से ट्रेनें हो रहीं लेट

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन व गोंडा-कचहरी रेलवे स्टेशन के बीच समपार फाटक संख्या 263 पर सड़क उपरिगामी पुल के पास पावर ब्लॉक दिए जाने एवं समर एक्सप्रेस ट्रेनों की वजह से अधिकांश ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही है।रेल से सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर कई घंटे तक अपनी ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।भीषण गर्मी के चलते यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें