फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 26 जनवरी के लिए तैयार हो रहे अमृत सरोवर, शान से लहराएगा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गांव में पानी का संकट दूर करने के लिए बनाए गए जिले के 236 अमृत सरोवरों पर गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया जाएगा। जिले में चालू वित्तीय साल में छह अमृत सरोवर पूर्ण कर लिए गए हैं जबकि 10 निर्माणाधीन हैं। यहां की कार्य प्रगति जांचने के लिए सोमवार को जिला स्तरीय एपीओ पीयूष कुमार राय सल्टौआ ब्लॉक के गोड़खर में पहुंचे। यहां तैयारी देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताया गया कि झंडा फहराने में ग्राम प्रधान, सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, मनरेगा जॉब कार्ड धारक सहित गांव के लोग शामिल होंगे। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में अस्तित्व खो रहे तालाबों और पोखरों का जीर्णोद्धार कर उन्हें अमृत सरोवर बनाने का कार्य पूर्व में ही शुरू किया गया था। जिले में पूर्व में 230 पोखरों या तालाबों को अमृत सरोवर बनाने में सफलता मिलने के बाद अब चालू साल के पूर्ण हो चुके छह पर भी काम तेजी से किया जा रहा है। अब तक जिले में 236 अमृत सरोवर का निर्माण पूर्ण हो चुका है। शेष 10 का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अब इन अमृत सरोवरों पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया जाएगा। इसके लिए सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं ग्राम पंचायत स्तर पर ध्वजारोहण करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बच्चों के बीच जल संरक्षण संबंधी प्रतियोगिताएं होंगी।
अमृत सरोवरों पर मिलेंगीं ये सुविधाएं : अमृत सरोवर के चारों ओर चबूतरे का निर्माण किया गया है। साथ ही पैदल भ्रमण के लिए पाथवे बना है। छायादार पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें