गौर। पूर्वांचल के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से दिल्ली के बीच साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 15095 का संचालन 27 अगस्त से गोरखपुर जंक्शन से शुरू होगी। ट्रेन का ठहराव खलीलाबाद, बस्ती और गोंडा रेलवे स्टेशनों पर होगा। इससे बस्ती और आसपास के यात्रियों को दिल्ली की यात्रा में सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 15095 गोरखपुर जंक्शन से 27 अगस्त की रात 10:45 बजे रवाना होगी। यह रात 11:23 बजे खलीलाबाद और 11:54 बजे बस्ती पहुंचेगी। इसके बाद गोंडा से रात 1:50 बजे रवाना होकर बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 15096 दिल्ली से 28 अगस्त को दोपहर दो बजे रवाना होगी। गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल और गोंडा के रास्ते यह ट्रेन सुबह 4:31 बजे बस्ती पहुंचेगी। इसके बाद 4:58 बजे खलीलाबाद और सुबह 6:30 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी।
22 कोच की होगी ट्रेन
अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के आठ, पेंट्रीकार का एक और एलएसएलआरडी के दो कोच शामिल होंगे।
कोट
बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गोरखपुर से दिल्ली के बीच साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन का ठहराव खलीलाबाद, बस्ती और गोंडा रेलवे स्टेशनों पर दिया गया है।
-सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर