फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अमृत भारत 22, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन 12 घंटेे देर से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भीषण ठंड में कोहरे का असर एक्सप्रेस ट्रेनों पर आए दिन देखने को मिल रहा है। कई एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को रातभर प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन के इंतजार में बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती के रास्ते बुधवार को जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 22 घंटे की देरी से चल रही है। इस ट्रेन को बस्ती रेलवे स्टेशन पर रात 2:56 बजे आने का समय था। लेट होने से यह ट्रेन अब बृहस्पतिवार की रात एक 1:21 बजे आने की संभावना है।
दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 12 घंटे, नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 3 घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 12:30 घंटे, अयोध्या-भटनी मेमो पैसेंजर अपने निर्धारित समय से 3:30 घंटे की देरी से चल रही है। स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री संदीप कुमार व महिला यात्री उर्मिला देवी ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस से दिल्ली तक की यात्रा करनी है।
विज्ञापन

आधी रात से भीषण ठंड में ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे हैं। लेकिन ट्रेन इतना लेट होती जा रही है, कि परिवार के लोग यात्रा कैंसिल कर घर वापस बुला रहे हैं। अब कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए। क्योंकि पहले से रिजर्वेशन कराया गया था।
यात्रियों ने बताया कि मोबाइल और पूछताछ हा काउंटर पर ट्रेन की जानकारी लेटे-लेटे थक गए हैं। एनईआर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कुछ जगहों पर भीषण कोहरे का असर है। जिससे ट्रेनों को लेट होना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार ट्रेनों को समय से चलने का प्रयास किए जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें