फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खाड़ी देशों के दहशत के माहौल में कामगार तलाश रहे वतन वापसी की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। खाड़ी देशों में जारी युद्ध और मिसाइलों के हमले से भारतीय मजदूरों की बेचैनी बढ़ी हुई है। उनकी सुरक्षा को लेकर यहां उनके परिजन भी घबराएं हुए हैं। सऊदी अरब, यूएई, कतर, कवैत, बहरीन, ओमान जैसे विदेशी जगहाें पर फंसे भारतीस मजदूर ड्रोन और मिसाइल हमलों से सहमे हुए हैं। परिजनों से बातचीत के दौरान बता रहे हैं कि फिलहाल अभी वह लोग सुरक्षित है। मगर यदि युद्ध पर विराम नहीं लगा तो आगे खतरा बढ़ सकता है। खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीय मजदूरों के अनुसार तनाव अभी बरकरार है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इस्राइल के अलावा गल्फ देश सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान आदि जगहों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सऊदी अरब में रियाद के अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला, रास तनूरा तेल रिफाइनरी पर हमले से आग लग गई थी। जिससे हर तरफ अस्थिरता का माहौल हैं। दुबई में काम करने वाले नगर बाजार के निवासी इरफान अहमद, सोनू प्रजापति, निलेश चौधरी, मोहम्मद जैद, अखिलेश चौधरी, अज्जू, बकैनिया निवासी वशीरूल हसन और रेहार निवासी मोहम्मद सलीम ने परिजनाें से बातचीत के दौरान बताया कि जहां वह लोग रह रहे हैं अभी फिलहाल सुरक्षित है। अब काम भी करने लगे हैं लेकिन, भय का माहौल अभी भी है। कहा कि कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

मिसाइल और ड्रोन हमलों की लगातार खबरें मिल रही है। हवाई हमलों की गतिविधियां और धमाकों की आवाज कानों तक अक्सर गूंज रही है। यदि हवाई यात्रा की सेवा सुलभ हो जाए तो कमाने से अच्छा हम लोग जान सुरक्षित कर घर लौट आए। मगर अभी वतन वापसी की कोई व्यवस्था नहीं बन पा रही है। इन लोगों ने बताया कि गल्फ देशों में करीब 90 लाख भारतीय प्रवासी कार्यरत हैं। सऊदी अरब में सबसे ज्यादा भारतीय मजदूर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें