एंबुलेंस चालक को डेंगू
परशुरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात 108 एंबुलेंस सेवा के चालक डेंगू बुखार की गिरफ्त में आ गया। एक सप्ताह से बुखार की सामान्य दवाओं से फायदा नहीं होने पर खुद निजी चिकित्सक के यहां जांच कराई।
परशुरामपुर ब्लॉक क्षेत्र के मिश्रौलिया दुर्वाशा निवासी एंबुलेंस चालक पंकज मिश्रा (35) बीते लगभग एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। स्थानीय स्तर पर बुखार की सामान्य दवाओं के बाद जब कोई लाभ नहीं हुआ तो उन्होंने अयोध्या के एक निजी चिकित्सक के यहां ब्लड जांच कराई। जहां जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस समय पंकज का इलाज अयोध्या के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। इस बाबत परशुरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ भास्कर यादव से जानकारी की कोशिश की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस संबंध में संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि ऐसी कोई भी सूचना फिलहाल नहीं है। यदि अयोध्या के निजी अस्पताल में भी ब्लड जांच में पुष्टि हुई है तो इसकी सूचना आएगी। गांव में छिड़काव आदि की जाएगी।