फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रशिक्षित किए गए एंबुलेंस कर्मचारी... बेहतर सेवा करने का संकल्प

Fri, 20 Sep 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए एक माह तक चला मंडलीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 108 और 102 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों का एक माह का मंडलीय प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को समाप्त हुआ। इसमें बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर एवं महाराजगंज के 450 ईमटी कर्मचारी मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पारंगत किए गए। इनसे बेहतर सेवा की उम्मीद रख ड्यूटी पर रवाना किया गया।
जिला महिला अस्पता में 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए पिछले एक माह से ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की तरफ से एंबुलेंस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। बस्ती एंबुलेंस सेवा के ऑपरेशन हेड अरिजीत पांडेय ने बताया कि इस प्रशिक्षण में बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर एवं महाराजगंज के 450 ईमटी ने हिस्सा लिया। इन्हें एंबुलेंस की सफाई, रखरखाव, एंबुलेंस में उपलब्ध स्वास्थ्य उपकरणों के संचालन, उपलब्ध दवाओं के उपयोग और प्राथमिक उपचार के बारे में विशेष रूप से निपुण बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से आए प्रशिक्षक आलोक त्रिपाठी ने एंबुलेंस के रखरखाव, मेडिकल उपकरणों व दवाइयों की जांच कर इनके इस्तेमाल की जानकारी दी। एंबुलेंस पायलट तथा इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियनों को स्वास्थ्य सेवाओं में दक्ष बनाया गया। मरीज को एंबुलेंस में ऑक्सीजन देना और कम से कम समय में मरीज को एंबुलेंस उपलब्ध कराने के भी तौर तरीके बताए गए। कार्यक्रम प्रबंधक राजन विश्वकर्मा, रीजनल मैनेजर अनिमेश सिंह, जिला प्रभारी आशीष मिश्रा, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें