महराजगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बिहरा मोड़ पर बुधवार शाम 3:42 बजे के करीब ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर बाल पुष्टाहार पैकेट ले जा रहे एक व्यक्ति की बाइक रोक ली। बोरी की तलाशी लेने पर उसमें करीब 300 पैकेट पाया गया। डायल-112 पुलिस ने सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शालिनी वर्मा ने बताया कि वह पुष्टाहार को प्रभार वाले केंद्र महराजगंज भेज रही थीं। सुपरवाइजर प्रिया तिवारी ने बताया कि महराजगंज सेक्टर का अतिरिक्त प्रभार कार्यकर्ता के पास है। लाभार्थियों में वितरण के लिए ही भेजा जा रहा था। महराजगंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुष्टाहार को कब्जे में लेकर चौकीदार के यहां रखवा दिया गया है। व्यक्ति और आंगनबाड़ी से बयान लिया गया है। जांच के बाद सामग्री केंद्र को सौंप दी जाएगी। डीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि सीडीपीओ मिथलेश बौद्ध ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास दो केंद्र है। दूसरे केंद्र पर पैकेट भिजवाया जा रहा था। संवाद