फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 4.91 करोड़ से 50 गांवों में संवरेंगे आंबेडकर प्रतिमा स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 50 गांवों में आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का कायाकल्प किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से 4.91 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है। प्रत्येक स्थल के विकास और सुंदरीकरण पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन से स्वीकृत धनराशि का 75 प्रतिशत हिस्सा कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) को भेज दिया गया है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना के तहत बस्ती सदर, रुधौली, महादेवा, कप्तानगंज और हर्रैया विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में आंबेडकर प्रतिमा स्थलों के आसपास विकास और सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग ने कार्यदायी संस्था को इसी वित्तीय वर्ष में काम पूरा करने का निर्देश दिया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि परियोजना के लिए 4 करोड़ 91 लाख 80 हजार रुपये स्वीकृत हैं। इसका 75 प्रतिशत यानी 3 करोड़ 68 लाख 77 हजार रुपये आरईडी को भेज दिए गए हैं। शेष 1 करोड़ 23 लाख तीन हजार रुपये काम पूरा होने के बाद जारी किए जाएंगे। निर्माण पूरा होने पर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें