अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर शैक्षिक संस्थाओं में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों को डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। मूड़घाट के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में प्रोजेक्टर पर देखी डॉ. अंबेडकर पर आधारित फिल्म दिखाई गई।
स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने डॉ. अंबेडकर जीवन और कार्यो की जानकारी दी। शिक्षक सोनू वर्मा और विभा चाहर के संचालन में भाषण प्रतियोगिता हुई। फूलों आदि से बच्चो ने स्कूल को सजाया। तिरंगे झंडे की खूबसूरत रंगोली बनाई। शैल यादव, एकता सिंह, हिमकान्तिका, साजिदा, राजमणि यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
पैकोलिया प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय वरुवार में डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्षों के बारे में बताया गया। प्रधानाध्यापिका इंद्रावती देवी, संकुल प्रभारी राजेश कुमार ने छात्र -छात्राओं को डॉ. अंबेडकर के आदर्शों तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। कहा कि कई प्रकार की कुरीतियां समाज में हैं उन्हें दूर करने के लिए बाबा साहब से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उनका नीति वाक्य शतप्रतिशत शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो, समाज की तरक्की का मूलमंत्र है। शिक्षक सूर्यभान चौधरी, मनोज कुमार, रामतेज, सूरज पांडेय, राम भजन, राम सजन आदि शामिल रहे।
महसो प्रतिनिधि के मुताबिक सुसिपार प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान राजेश कुमार, सहायक शिक्षक प्रियंका, शालू मिश्रा आदि ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। रिंका, तारा, खुशी, पूजा, ज्योति, अजीत, पुनीत, राज, शिवनाथ, वासनी, समेत तमाम लोग रहे।
टिनिच प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय आमा की हेडमास्टर उर्मिला वर्मा बेतौहा पर दुर्गेश यादव पछिलौरिया पर, इंदुकुमार प्राथमिक विद्यालय बदलूपुर धनघटी, रामजीत अजगैबाजंगल, नीलम मिश्रा प्राथमिक विद्यालय टिनिच शुक्ल में प्रधानाध्यापक राजेश चौधरी ने बच्चों को डॉ. अंबेडकर की जीवनी के संबंध में जानकारी दी। महेश, अनिल कुमार, प्रभात, रमेश कुमार, दिनेश चौधरी, सुरभि, प्रभावती, पूनम चौधरी, मीना, सरिता, साधना सिंह आदि उपस्थित रहीं।
अंबेडकर जयंती मनाई गई
बस्ती।
आशा एकेडमी स्कूल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी आयोजित कह गयी। जिसका संचालन अपूर्वा पाण्डेय ने तथा अध्याक्षता प्रधानाचार्य कविता पाण्डेय ने किया। गोष्ठी को सूर्यमणि शुक्ला, ग्राम प्रधान उमेश कुमार, शिक्षक निरंकार उपाध्याय, शिखा उपाध्याय, नीलम शुक्ला, आरती, अविनता, देवी प्रसाद शुक्ला, परशुराम, रामजीत, परमात्मा शुक्ला, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे है।