फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोऑपरेटिव एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए अंबरीश

Wed, 29 Apr 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- मंडलीय कार्यकारिणी का भी गठन, बस्ती मंडल के अधिकारियों की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव एसोसिएशन के तहत जनपद में संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। चुनाव में अध्यक्ष पद पर अंबरीष कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार तथा मंत्री पद पर रामजी गौतम निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसी क्रम में रमेश चंद्र कनौजिया को मंडल संरक्षक चुना गया। निर्वाचन अधिकारी के रूप में अर्जुन पटेल ने पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई, जबकि देवीपाटन मंडल से विजय मिश्रा ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

चुनाव के साथ ही मंडलीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें विभिन्न पदों पर प्रतिनिधियों का चयन कर संगठन को नई संरचना दी गई। अधिकारियों के अनुसार, नई कार्यकारिणी सहकारिता से जुड़े कार्यक्रमों और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में भूमिका निभाएगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान बस्ती मंडल के समस्त सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) सहकारिता और अपर जिला सहकारी अधिकारी मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में पूरी चुनावी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक, बस्ती मंडल आशीष नेहरा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें