फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अमरनाथ एक्सप्रेस की सीटें हुईं फुल

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन आरक्षण काउंटर खाली पड़ा।
विज्ञापन
बस्ती। नवरात्र, दशहरा, और दीपावली पर्व को लेकर जम्मू, दिल्ली, मुंबई, हरिद्वार की ओर जाने वाली ट्रेनें अभी से फुल हो गई हैं। इनमें टिकट के लिए अभी से लंबी वेटिंग चलने लगी है। ऐसे में अधिक दिक्कत वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही है। दरअसल, ट्रेन में सीटें फुल हो चुकी हैं। वैष्णो देवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस में दिसंबर तक जगह नहीं है। जिले से वैष्णो देवी की यात्रा के लिए अन्य कोई सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सतना स्थित मैहर देवी के दर्शन करने जाते हैं। श्रद्धालुओं को नौतनवां दुर्ग एक्सप्रेस मनकापुर, अयोध्या, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, मानिकपुर जंक्शन होते हुए सतना तक ले जाती है। यह ट्रेन जिले से हर शनिवार को जाती है। इसमें अभी बुकिंग कराने पर आरएसी की सीटें मिल सकती हैं। जिले से हरिद्वार के लिए हर बुधवार को राप्तीगंगा एक्सप्रेस चलती है। माता मंशा व चंडी देवी के दर्शन के लिए हरिद्वार जाने वाले यात्री इसी ट्रेन से यात्रा करते हैं। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास में 37 वेटिंग आ रही है। जबकि आरएसी व थ्री टायर एसी में टिकट मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें