फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली विभाग की वेबसाइट से जुड़े उपभोक्ता, ऑनलाइन जमा कर रहे बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बिजली विभाग उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सूचना, बिल व अन्य प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए केवाईसी करा चुका है। उपभोक्ताओं का आधुनिक संचार माध्यमों से जोड़ने के लिए विभाग उन्हें ऑनलाइन बिल भुगतान की सेवा भी दे रहा है। शहर में नियमित बिल जमा करने वाले करीब 50 प्रतिशत उपभोक्ता मोबाइल से ही मासिक बिल का भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर में करीब 38 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इन्हें छह उपकेंद्रों और पांच सौ से अधिक ट्रांसफाॅर्मर के सहारे बिजली दी जा रही है। विभाग संसाधनों को दुरूस्त करने के लिए बिजनेस प्लान के तहत करीब 10 करोड़ रुपये खर्च कर पुरानी लाइनों को हटाकर नई लाइनें बना रहा है। निर्धारित मानक के अनुसार वोल्टेज देने के लिए उपकेंद्रों पर पावर बैंक भी लगाए जा चुके हैं। विभाग के साथ अब उपभोक्ता भी आधुनिक हो रहे हैं। शहर में करीब 22 हजार उपभोक्ता नियमित बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं। इनमें 50 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यमों से मासिक बिल का भुगतान कर रहे हैं, जिससे विभाग को हर माह करीब पांच करोड़ रुपये का राजस्व मिल रहा है। कमोबेश यही हाल बिज जमा काउंटर का भी है। यहां से विभाग को हर माह पांच करोड़ रुपये का राजस्व मिल रहा है।
-
उपभोक्ताओं को विभाग के बेवसाइट पर ऑनलाइन बिल भुगतान की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा वह जन सेवा केंद्र व कोटेदार के माध्यम से भी बिल का भुगतान कर सकते हैं। अभी शहर के 50 प्रतिशत उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, नगरीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें