लंबी कूद में मानसी व अंशिका का रहा दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सदर क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में बुधवार को एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 100 मीटर दौड़ में अमन और संजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने बच्चों से परिचय प्राप्त कर किया।
प्रतियोगिता में लंबी कूद में छात्रा मानसी प्रथम, अंशिका द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अमन प्रथम, धर्मेंद्र द्वितीय और शिवम तृतीय स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में संजना प्रथम, कैटरीना द्वितीय, सपना तृतीया स्थान प्राप्त कर दबदबा कायम रखा। ऊंची कूद में उत्कर्ष प्रथम, कमल द्वितीय, संगम नं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में शिवांगी प्रथम, अंशिका द्वितीय, सपना तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी, खो-खो, गोला क्षेपण,चक्र क्षेपण, 50 मीटर दौड़ सहित कई अन्य खेल प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यालय की खेल अनुदेशक राजपति यादव के दिशानिर्देश में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर अख्तरुन निशा, मयंक श्रीवास्तव, अनुपम पांडेय, नितिश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।