फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: न्यायिक अधिकारियों को न्यायालय का आवंटन

Tue, 16 Apr 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज ने कई न्यायाधीशों का न्यायालय बदला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में जिला जज कुलदीप सक्सेना ने स्थानीय व्यवस्था देते हुए कोर्ट आवंटित कर दिया है। कई न्यायाधीशों का न्यायालय बदल गया है।
जिला जज के आदेश के अनुसार हापुड़ से आ रहे न्यायाधीश कमलेश कुमार विशेष सत्र न्यायाधीश एससीएसटी होंगे। मेरठ से आ रहे राम करन यादव विशेष सत्र न्यायाधीश ईसी एक्ट के कार्य संभालेंगे। बाराबंकी से आ रही मौसमी मद्धेशिया अपर जिला जज कोर्ट नंबर छह होंगी। इस अदालत में कार्यरत विनोद कुमार विशेष सत्र न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट का काम देखेंगे।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से आ रहे अनिल कुमार अपर जिला जज कोर्ट संख्या सात में तैनात होंगे। यहां कार्यरत प्रमोद कुमार गिरि फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम का काम संभालेंगे। इस कोर्ट में कार्यरत विजय कुमार कटियार अब फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय में तैनात होंगे। द्वितीय कोर्ट में तैनात तारकेश्वरी सिंह परिवार न्यायालय का अपर प्रधान न्यायाधीश का कार्यभार संभालेंगी।
विज्ञापन

जिला जज की व्यवस्थानुसार अलीगढ़ से आ रहे मजिस्ट्रेट संदीप अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की जिम्मेदारी संभालेंगे। फतेहपुर से स्थानांतरित राजबाबू स्थानीय जनपद न्यायालय में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय का कार्य देखेंगे। गाजियाबाद से बस्ती भेजे गए अभिषेक जायसवाल को अपर सिविल जज प्रथम का कार्य जिला जज ने सौंपा है। बरेली से आने वाले देवेंद्र कुमार को अपर सिविल जज द्वितीय का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें