फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एमएलसी चुनाव में धांधली का आरोप, पुनर्मतदान की मांग

विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन देते ​शिक्षक स्रोत संगठन
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में कथित अनियमितताओं के विरोध में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के आह्वान पर शिक्षकों और लोकतंत्र समर्थकों ने मौन जुलूस निकाला। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन भेजकर चुनाव निरस्त कर पुनर्मतदान कराने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष विजेंद्र वर्मा, प्रदेश मंत्री ध्रुव नारायण चौधरी और मंडलीय महामंत्री अटेवा दीपक सिंह प्रेमी ने आरोप लगाया कि 27 अक्तूबर को गोरखपुर विश्वविद्यालय में हुई मतगणना के दौरान गंभीर अनियमितताएं हुईं। करीब 2800 मतों को अवैध घोषित करने, मतपेटियों में मतपत्र लेखा से अधिक मत मिलने, पेपर सील टूटी होने और चौथे चक्र के 1612 मतों में अप्रत्याशित अंतर जैसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ज्ञापन में मतगणना प्रक्रिया और स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें