फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिना सड़क निर्माण कराए भुगतान कराने का आरोप, जांच की मांग

विज्ञापन
नौनहा पुरवा को जाने वाली सड़क अभी है कच्ची संवाद - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
टिनिच। विधायक निधि में 28 लाख रुपये के गोलमाल किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना कार्य कराए ही भुगतान करा लिया गया है, जबकि मौके पर काम होना नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के अजगैवाजंगल के ग्रामीणों का आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के नौनहा पुरवे तक जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। कागजों में सड़क और नाली निर्माण दिखाकर लाखों रुपये खर्च दर्शा दिए हैं, जबकि मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ है। विगत माह ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ग्राम प्रधान, बीडीओ और संबंधित विभागों से सड़क निर्माण की मांग की थी, लेकिन आश्वासन के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

रामकेश यादव ने बताया की मामले की सच्चाई जानने के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी। ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा दी गई सूचना में पाया गया कि कार्यदायी संस्था यूपी सिडको की ओर से साल 2025-26 में श्यामलाल यादव के घर से श्रीराम के घर तक 300 मीटर नाली व आरसीसी रोड व नाली का निर्माण कार्य विधायक निधि से कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें