फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कस्तूरबा विद्यालय की चहारदीवारी के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्यदायी संस्था उप्र. आवास एवं विकास परिषद की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की चहारदीवारी के निर्माण संबंधी निकाले गए टेंडर में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

बताया कि मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को संलग्न पत्र भेजकर जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय-रामनगर, सल्टौआ, रुधौली में चहारदीवारी के निर्माण में जो टेंडर निकाला गया है उसमें नियमों की अनदेखी की गई है। चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए अलग-अलग नियम के माध्यम से टेंडर निकाला गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें