बस्ती। नगर थाने के खन्ता गांव में मारपीट की घटना के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों पर प्राथमिकी किया है। इसी गांव के राम सजीवन यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि भूमि विवाद को लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहा। यह देख बीच-बचाव करने आए उनके बेटे व बेटी के साथ उन्हें भी विपक्षियों ने डंडे व घूसे से मारापीटा। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के आदर्श यादव और राजेश कुमार यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।