फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुर्तीहट्टा में यज्ञ व सहभोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Tue, 06 Jan 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सुर्तीहट्टा पुरानी बस्ती में सोमवार को यज्ञ और सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले योग शिक्षक जवाहर यादव ने साधकों को प्रातः कालीन योगाभ्यास कराते हुए उनके अनुभव सुने। योगाचार्य गरुण ध्वज पांडेय के नेतृत्व में सुभाष चन्द्र आर्य जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति ने यजमान बनकर यज्ञ को संपन्न किया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट यूनिट बस्ती के पदाधिकारियों ने भारत स्वाभिमान न्यास के स्थापना, किए गए कार्यों तथा संगठन के वर्तमान स्थिति तथा भविष्य के योजनाओं पर प्रकाश डाला। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने संबोधित किया। गणेश कुमार, अनूप त्रिपाठी, शिव श्याम, उपेन्द्र आर्य, नितेश कुमार, राजेन्द्र जायसवाल, राजेन्द्र राय, प्रमोद गुप्ता, प्रमोद नेता, प्रवीण त्रिपाठी, आदित्य नारायण गिरि, आदित्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें