बस्ती। दुबौलिया विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीपुर लाद के नागरिकों ने कृष्ण प्रताप सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग की कि मतदाता सूची को शुद्ध कराया जाए।
पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत रानीपुर लाद की पंचायत निर्वाचक सूची तैयार करने में बीएलओ ने घोर अनियमितता बरती है। जो मतदाता गांव में रहते हैं, उनका भी नाम सूची से काट दिया गया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बीएलओ प्रधान प्रतिनिधि के सगे पटीदार हैं।
ज्ञापन देने वालों में भानु प्रताप सिंह, विपुल कुमार सिंह, अभिनव सिंह, माधुरी सिंह, अभिषेक कुमार, रवि प्रकाश सिंह, शंकर सिंह, अमर मौर्य, अजय सिंह, भगवत सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान राकेश सिंह आदि शामिल रहे।