फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Fri, 20 Dec 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शादी का झांसा देकर रुधौली क्षेत्र की एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के लिए कहने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रुधौली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर में बताया है कि उनका संपर्क सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी इरशाद से हुआ। दोनों में बातचीत होने लगी। आरोप है कि इरशाद अपनी बातों में फंसाकर शादी करने का झांसा दिया।
इसी बात का फायदा उठाकर उसने शारीरिक संबंध बनाए। जब वह उस पर शादी का दबाव बनाने लगी तो जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी इरशाद पर केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी गई है। संवादz
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें