फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन पर कब्जा का आरोप, एसपी से शिकायत

Tue, 31 Mar 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानंगज थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी घनश्याम तिवारीरी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


एसपी को दिए पत्र में घनश्याम ने बताया कि उनकी व अन्य सहखातेदारों की पुश्तैनी जमीन है, जिसमें अन्य सह खातेदारों की सहमति से मकान बनाने के लिए नींव का निर्माण कराया था। गांव के ही कुछ लोग उनकी जमीन को आबादी बताकर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि, 26 मार्च को वे लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने लगे। विवाद होने पर पुलिस के समक्ष सुलह हो गई और यह तय हुआ कि पैमाइश होने तक दोनों पक्ष मौके की यथास्थिति बनाए रखें लेकिन विपक्षी झूठा प्रार्थनापत्र देकर परेशान कर रहे हैं। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें