फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आबादी की जमीन पर कब्जे का आरोप, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि वे ग्राम गहरवार ज्योत, थाना लालगंज, तहसील व जिला बस्ती के निवासी हैं। गांव की हरिजन आबादी की भूमि पर एक व्यक्ति अवैध कब्जा कर मकान बनवा रहा है। मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया गया था, लेकिन याचिका खारिज होने के बावजूद वह अवैध कब्जा कर रहा है। भीम युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राव और ग्रामीण महेंद्र कुमार ने कहा कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है। ज्ञापन देने वालों में वंदना, कमला देवी, अनीता, सरिता, अशोक कुमार, रंगीलाल, सुरजीत आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें