बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये हड़पने के एक आरोपी पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में श्रीपालपुर निवासी अखंड प्रताप सिंह ने तहरीर देकर कहा कि विपक्षी अमित कुमार चौधरी निवासी नानकार थाना दुबौलिया ने मकान बनवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। बकाया रुपये मांगने पर आनाकानी करते हुए अपशब्द कहा और जान से मारने की धमकी दी। संवाद