छावनी। फोरलेन पर थाना क्षेत्र के पचवस पेट्रोलपंप के पास हुए हादसे में 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक छावनी थाने के प्रतापपुर निवासी संतोष कुमार सिंह पुत्र राम सिंह किसी काम से बाइक लेकर विक्रमजोत गए थे। वहां से लौटब्ते समय पचवस पेट्रोलपंप के पास पीछे से किसी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही संतोष कुमार सिंह ट्रक के नीचे आ गए। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस गंभीर हालत में सीएचसी विक्रमजोत ले गई। जहां पर उनकी मौत हो गई। बाइक सवार को कुचलने वाले ट्रक को छावनी कस्बे के राम जानकी तिराहे पर पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। संवाद