फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकुशल घर पहुंचे तीनों लापता बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सकुशल घर पहुंचे तीनों लापता बच्चे
विज्ञापन

हर्रैया (बस्ती)। सोमवार से लापता एक ही परिवार के तीनों बच्चे बृहस्पतिवार रात सकुशल घर पहुंच गए। इसके बाद परिवार वालों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
पुलिस के अनुसार बच्चे घर से 50 हजार रुपये लेकर निकले थे। घर से निकलने के बाद तीनों बस पकड़ कर बस्ती पहुंचे। वहां से गोरखपुर होते हुए मुजफ्फरपुर, पटना होते हुए कोलकाता गए। फिर वहां से बस पकड़ कर गोरखपुर आने के बाद रात में करीब 11 बजे हाईवे पर कस्बे में महुघाट बस स्टॉप पर उतरे, जहां कुछ लोगों ने उनकी पहचान कर उनके घरवालों को सूचित किया। हर्रैया कस्बे के निवासी हाजी मोहम्मद अमीन इंटर कॉलेज के प्रबंधक अब्दुल रब के परिवार के तीन बच्चे सोमवार की रात को अचानक घर से लापता हो गए थे। पूरी रात जब बच्चों का सुराग नहीं लगा तो बच्चों के चाचा अब्दुल रब ने मंगलवार सुबह घटना की सूचना थाने पर दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज करते हुए बच्चों की खोजबीन में जुट गई थी। सीओ शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि बच्चों से बातचीत कर जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें