फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

बस्ती। सीएमओ कार्यालय का सभी कर्मचारी कोरोना जांच में निगेटिव पाए गए हैं। एसीएमओ, आईडीएसपी के नोडल आफिसर की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद एहतियातन सीएमओ कार्यालय के 20 चिकित्सक व स्टॉफ की जांच की गई। शनिवार को कार्यालय का कामकाज पूरी तरह सामान्य रहा रहा। कोविड- 19 के कुछ लक्षण नजर आने पर एसीएमओ ने जिला अस्पताल में अपनी एंटीजन जांच कराई थी। जांच में वह पॉजिटिव मिले थे। एसीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन ने बताया कि संक्रमित एसीएमओ के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच का निर्णय लिया गया। सभी की एंटीजन जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जांच के बाद कार्यालय का कामकाज सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

मॉस्क व दो गज की दूरी बन रही मददगार
कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए मॉस्क व दो गज की दूरी मददगार बन रही है। सीएमओ कार्यालय सहित सभी कार्यालयों में इसका पालन कराने की सख्त हिदायत है। एहतियात के तौर पर बहुत से अधिकारी व कर्मचारी अपनी टेबल पर सैनिटाइजर की शीशी रख रहे हैं। एसीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन का कहना है कि मॉस्क व शारीरिक दूरी अपनाकर कोविड-19 के संक्रमण को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें