आचार्य नरेंद्र पीजी कॉलेज बभनान परीक्षा का किया निरीक्षण।
- फोटो : अमर उजाला
बभनान। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से संबद्ध महाविद्यालय की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से तीन पालियों में शुरू हो गईं। पहले दिन कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान का औचक निरीक्षण किया। जहां सभी व्यवस्था मुकम्मल मिली।
इस बार कुल 431 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा चल रही है।
आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर मिश्र ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा के लिए परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इस बार महाविद्यालय को कुलपति ने नोडल सेंटर बनाया है। जहां से क्षेत्र के 12 कॉलेजों की कॉपी बंडल व पेपर यहीं से वितरित और जमा किया जा रहा है। जिसके बाद परीक्षा कॉपी विश्वविद्यालय को भेज दिया जा रहा है। प्राचार्य के मुताबिक लगभग 10 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। साथ ही क्षेत्र के तुंगनाथ मौर्य महाविद्यालय का सेंटर भी मिला है। जहां के परीक्षार्थी भी यहीं पर परीक्षा दे रहे हैं।