फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा का शपथ ग्रहण 15 को

Mon, 13 Oct 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा की बैठक रविवार को सदर तहसील स्थित मुख्तार खाने में हुई। 15 अक्तूबर को प्रेस क्लब में शपथ ग्रहण समारोह की रूप रेखा पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष बलराम गोंड ने बताया कि पदाधिकारियों का चयन 63 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में किया जा चुका है। महामंत्री अमित गोंड, जिला उपाध्यक्ष गिरिजाशंकर गोंड ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों के साथ ही गोंड समाज के लोग हिस्सा लेंगे। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ गोेंड, प्रदेश अध्यक्ष अजय गोंड भी हिस्सा लेंगे। जतिन गोंड, अवधेश नरायन गोंड, दिनेश चंद्र गोंड, गंगाराम, काशी प्रसाद, लालमनि, राजेश कुमार, रामचंद्र, ओम प्रकाश, हरिद्वार, शशि प्रकाश, सुखराम गों, रामसूरत गोंड मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें