फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चारों नामजद आरोपी हिरासत में, पिस्टल का खोखा बरामद

Fri, 04 Jul 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया/बस्ती। थानाक्षेत्र के पिठिया लश्करी गांव के अशोक यादव हत्याकांड के दूसरे दिन भी गांव में तनाव भरी शांति रही। ज्यादातर लोग घटना के संबंध में बात करने से कतराते रहे। वहीं परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इस बीच पुलिस ने नामजद चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे घटनाक्रम और वजह के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस फिलहाल शिकायत की रंजिश के साथ ही दूसरी संभावनाओं पर भी जांच कर रही है। घटना स्थल से पिस्टल का खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है। सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि साक्ष्य संकलन करके हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
उधर, बुधवार रात अशोक यादव का शव देर रात घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। चूंकि घर पर मौजूद बाबा व बहन को मौत की जानकारी नहीं दी गई थी,इसलिए पोते का शव देखते ही वे दोनों दहाड़े मारकर रोने लगे। परिवार के बाकी लोगों की हालत भी दयनीय लग रही थी। पुलिस की मौजूदगी में रात में ही गांव के सामने सरयू तट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। बाबा हृदयराम यादव ने कांपते हाथों से पोते को मुखाग्नि दी। अशोक की मां नर्मदा यादव अपने बेटे के खोने के ग़म में रो-रोकर बदहवास है। वह बार-बार बेसुध हो जा रही है। वहीं अशोक की इकलौती बहन आकांक्षा यादव लाडले भाई को खोने के ग़म में ब्याकुल सी है। बाबा के पास जाकर कहती है कि मेरा भाई कब घर आएगा। दिन भर रिश्तेदार एवं अन्य लोगों का आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही पुलिस की माने तो पिस्टल से गोली मारी गई थी। पुलिस ने खोखा भी घटनास्थल से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें