फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तहसील मुख्यालय पर आधार कार्ड बनाने के सभी सेंटर बंद

Wed, 26 Feb 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हर्रैया। कस्बे में आधार कार्ड बनाने वाले सभी सेंटर करीब छह माह से बंद हैं। डाकघर में भी आधार नहीं बन रहा है। समस्या के चलते लोग परेशान हैं और इधर-उधर भटकने को मजबूर है। जिम्मेदार भी इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। कसबे में बीएसएनएल कार्यालय व एसबीआई की शाखा के अलावा डाकघर में आधार कार्ड बनाए जाते थे। बीएसएनएल और स्टेट बैंक की शाखा पर लोगो की सहूलियत के लिए रजिस्टर्ड संस्था द्वारा कुछ लोगों को नियमानुसार आईडी जेनरेट कर ठेके पर आधार कार्ड बनाने का कार्य सौंपा गया था। करीब तीन माह पहले अनुबंध की समय सीमा समाप्त हो गई।अधिकृत लाइसेंस धारियों ने जब फिर से रिन्यूअल के लिए आवेदन किया तो वह अब तक नहीं हो सका।
कुछ ने रिन्यूअल के लिए आवेदन ही नहीं किया। भारत सरकार के उपक्रम डाकघर में नियमित काउंटर खोलकर आधार कार्ड बनाए जाने के निर्देश हैं, मगर वहां भी महीनों से यह कार्य बंद है।इस संबंध में जब डाकघर के पोस्ट मास्टर शशांक सिंह से बात की गई तो उन्होंने कर्मचारियों की कमी है। दो कर्मियों अजीत कुमार व वीरेंद्र का प्रमोशन हो गया और वह स्थानांतरित हो गए। जबकि पोस्ट मास्टर सेवानिवृत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अंशकालिक कर्मचारियों से किसी तरह डाक बंटवाया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी के कारण ही आधार बनाने का कार्य बंद कर दिया गया है। कस्बा निवासी प्रमोद यादव ने बताया कि वह कई दिनों से आधार बनवाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं ।
न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें