फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया : ज्वेलरी की हुई जमकर खरीदारी, ऑटोमोबाइल कारोबार भी उछला

विज्ञापन
​पांडेय स्कूल के पास ​स्थित शो-रूम से अक्षय तृतीया पर्व पर वाहन की खरीदारी करते लोग संवाद
विज्ञापन
बस्ती। अक्षय तृतीया पर बाजार में धन की वर्षा हुई। लोग सोना-चांदी की जमकर खरीदारी किए। सोने के आभूषणों की खरीदारी के बीच सराफा कारोबारियों ने करीब 70 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अक्षय तृतीया और शादियों के बीच आभूषणों की दुकानों में शाम के समय खूब चहल पहल रही।
विज्ञापन

गांधीनगर बाजार, रौता, धर्मशाला रोड, पांडेय बाजार, मंगलबाजार, रोडवेज, अस्पताल रोड, दक्षिण दरवाजा और बरदहिया में महिलाओं ने पसंद के आभूषणों की खरीदारी की। दिनभर छिटपुट ग्राहक मिलने से निराश रहे कारोबारियों के चेहरे शाम को चमक उठे। अक्षय फल देने वाले अक्षय तृतीया पर्व पर रविवार को धनवर्षा हुई। एक ओर सोने के आभूषण खरीदने के लिए शोरूम पर भीड़ उमड़ी तो दूसरी ओर वाहन बाजार में भी धूम रहा। करीब पांच सौ दोपहिया-चार पहिया वाहन खरीदे गए।
अक्षय तृतीय पर आभूषण कारोबारियों ने तैयारी कर रखा था। कारोबारियों ने अक्षय तृतीय के अवसर पर सोना खरीदने पर तमाम आकर्षक इनाम रखा था। ग्राहकों को लुभाने के लिए लकी ड्रा द्वारा कार, मोटरसाइकिल व सोने चांदी के आभूषण जीतने का मौका दिया जा रहा है। अक्षय तृतीय पर शुभ मुहूर्त रविवार सुबह 10:49 बजे शुरू हो गया। दिनभर शुभ मुहूर्त होने के कारण सुबह के समय आभूषण की दुकानों में छिटपुट ग्राहक ही देखे गए।
विज्ञापन

गर्मी होने के कारण दिनभर खरीददारी का माहौल ठंडा रहा। लेकिन शाम चार बजे के बाद बाजार में तेजी देखी गई। शाम के समय दुकानों पर बड़ी संख्या में ग्राहक देखकर संचालक गदगद हो गए। सराफा एवं स्वर्ण व्यवसायी संघ के जिलाध्यक्ष कुंदन वर्मा ने बताया कि सुबह के समय ग्राहकों की संख्या देखकर निराशा हो रही थी। लेकिन शाम के समय बड़ी संख्या में ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। जो रात 10 बजे तक जारी रहा। वहीं, सहालग के चलते पर्व में और रौनक दिखी।
लोग अक्षय तृतीया पर्व के साथ शादी-विवाह के आयोजनों में प्रयोग होने वाले ज्वैलरी की खरीदारी किए। कंगन, झुमका, पायल, गले का हार, अंगूठी और गले का चेन खूब खरीदे गए। वहीं, बाइक शोरूम पर भी सुबह से शाम तक भीड़ दिखी। लोग पसंद की बाइक खरीदारी किए। कंपनीबाग, रेलवे स्टेशन रोड, बड़ेवन समेत कस्बाई एजेंसी पर खरीदार उमड़े रहे। वहीं, मनौरी, हरर्दिया, फुटहिया, जिगिना चौराहे पर कार शो-रूम पर भी भीड़ लगी रही।
बुकिंग के अनुसार, वाहन एजेंसियों से बाहर आते गए। प्रेम अग्रवाल, पवन श्रीवास्तव, आदर्श के अनुसार, 500 सौ से अधिक छोटे-बड़े वाहन की खरीदारी हुई है। करीब 10 करोड़ का कारोबार आटोमोबाइल में हुआ है। सहालग के चलते आटोमोबाइल कारोबार को अक्षय तृतीया में गति मिली। आटोमोबाइल कारोबारी सुनील मिश्र के अनुसार छोटे-बड़े वाहनों की मांग अक्षय तृतीय पर भी रही। वहीं, कारोबारी हरिओम का कहना है कि बढ़ती महंगाई का असर भी कारोबार में दिखा।


ऐसी है मान्यता

अक्षय तृतीया वैदिक कैलेंडर के चार सर्वाधिक शुभ दिनों में एक मानी गई है। पं. यादुवेंद्र मिश्र के अनुसार, मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों का प्रकाश एक साथ अपने चरम पर होता है। इस साल अक्षय तृतीया का पर्व रविवार को मनाया गया। मान्यता है कि इसी दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। इसलिए इसे स्वर्ण युग के आरंभ की तिथि भी माना गया है। अक्षय का अर्थ जिसका कभी क्षय न हो अर्थात जो कभी समाप्त न हो। यानि इस दिन खरीदे और धारण किए गए सोने व चांदी के आभूषण अखंड सौभाग्य का प्रतीक माने जाते हैं।
-
हल्के गहनों की ज्यादा खरीद

गांधीनगर बाजार के सराफा कारोबारी अभिषेक ने बताया कि सोने-चांदी का भाव बढ़ने के बाद भी अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में रौनक रही। शुभ के तौर पर लोगों ने हल्के गहनों की ज्यादा खरीदारी की है। वहीं, शादी-विवाह वाले घरों से आए लोगों ने वजनी आभूषण की खरीदारी किए। तमाम ऐसे लोग भी रहे जो महंगे सोना के चलते सीमित में खरीदारी किए। मनीष अग्रवाल ने बताया कि इस अक्षय तृतीया पर बिक्री के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मेकिंग चार्ज पर 10 से 15 प्रतिशत और सोने के आभूषणों पर विशेष छूट उपलब्ध कराई गई। 18 कैरेट की ज्वेलरी भी उपलब्ध है जिसमें नेकलेस, चूड़ियां, टीका, मंगलसूत्र और नथ शामिल हैं। फूल-पत्ती से सजी दुकानों पर ग्राहकों के पहुंचने से उल्लास दिखा। गौरव भारत ने बताया कि शादी-विवाह और अक्षय तृतीया पर्व में बिक्री जोरों पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें