फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार दिन बाद भी अखिलेश का नहीं चला पता, अब दूसरी जगह तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। लखनऊ के इंदिरा नहर में छलांग लगाने वाले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सरैया मिश्र गांव निवासी अखिलेश मिश्रा का चार दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया। इससे परिवार वालों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। परिवार वाले और रिश्तेदार लखनऊ में डेरा डाले हैं। गोताखोरों ने इंदिरा नहर को मथ डाला है। इसके बावजूद रविवार की शाम तक कामयाबी नहीं मिल पाई। अब अखिलेश के परिवार वाले अन्य जगहों पर भी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि 50 किमी तक गोताखोर इंदिरा नहर में अखिलेश की तलाश कर चुके हैं। हंसी-खुशी से रहने वाले परिवार पर अचानक विपत्ति पड़ने से सभी दुखी हैं।अखिलेश की सलामती के लिए पूजा-पाठ पर भी जोर दिया जा रहा है। अखिलेश के बड़े भाई राजेश मिश्रा (प्रवक्ता) पर परिवार को चलाने की जिम्मेदारी है। पिता की मौत के बाद भी वे परिवार को एक डोर में बांधे हुए हैं। सभी भाई बीमार अखिलेश की बेहतर देखभाल करते हैं। उनके इलाज में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रखी थी। तीनो भाइयों की देखभाल से अखिलेश मिश्रा भी संतुष्ट थे, मगर बीमारी की पीड़ा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। दो साल पहले उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था। उसके बाद हाथी पांव बीमारी ने जकड़ लिया। बीमारियों के चलते अखिलेश तनाव में आ गए थे।
अखिलेश लखनऊ के चिनहट क्षेत्र के मटियारी इलाके में परिवार के साथ रहते हैं। उनका हॉस्टल भी है। लखनऊ के इंदिरा नहर पर मिली उनकी बाइक की डिक्की में मोबाइल फोन और सुसाइड नोट मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें